ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत

DESK : पड़ोसी देश नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी बस के नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 यात्री गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे ह

नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : पड़ोसी देश नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी बस के नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 यात्री गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा नेपाल के बारा जिले में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन की तरह से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि यात्री बस नारायणघाट से बीरगंज जा रही थी। जैसे ही वह अमलेखगंज सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी के जीतपुर सिमरा के पास ब्रिज नंबर 3 से नदी में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए हेटौडा, चुरे हिल और सांचो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोमवार को भी एक बस हादसे की शिकार हो गई थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 36 लोग घायल हो गए थे।