ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कांगों में बड़ा नाव हादसा: यात्रियों से भरी नाव के पलटने से 51 लोगों की मौत, 69 लोग अब भी लापता, खोजबीन जारी

DESK: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बड़ा नाव हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 160 लोग सवार थे। 51 लोगों की मौत नाव के पलटने की वजह से हुई है। 51 लोगों के श

कांगों में बड़ा नाव हादसा: यात्रियों से भरी नाव के पलटने से 51 लोगों की मौत, 69 लोग अब भी लापता, खोजबीन जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बड़ा नाव हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 160 लोग सवार थे। 51 लोगों की मौत नाव के पलटने की वजह से हुई है। 51 लोगों के शव को नदी से निकाला गया है जबकि अभी भी 69 लोग लापता है जिनकी खोजबीन जारी है। यह बड़ा हादसा कांगो नदी में हुआ है। 


उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो ने बताया कि 51 शवों को कांगो नदी से निकाला गया है। जबकि नाव सवार 69 लोग अब भी लापता हैं। वही इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित बचे हैं।


गौरतलब है कि इससे पहले भी बड़ा नाव हादसा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में हुआ था। 15 फरवरी को एक नाव के पलट जाने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। कांगो नदी में ही यह हादसा हुआ था। हादसे के वक्त नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। जिसके कारण ओवरलोडेड नाव कांगों नदी में डूब गई थी। आज फिर कांगो नदी में नाव हादसा हुआ है जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है। लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।

टैग्स