ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Georgia: जॉर्जिया के माउंटेन रिसॉर्ट में 12 भारतीयों की मौत, MIA ने बताया कैसे गई जान

Georgia: जॉर्जिया के गुडौरी पर्वतीय रिसॉर्ट में स्थित एक भारतीय रेस्तरां में 12 भारतीय नागरिकों की मृत्यु (12 Indians died) हो जाने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। भारतीय

Georgia: जॉर्जिया के माउंटेन रिसॉर्ट में 12 भारतीयों की मौत, MIA ने बताया कैसे गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Georgia: जॉर्जिया के गुडौरी पर्वतीय रिसॉर्ट में स्थित एक भारतीय रेस्तरां में 12 भारतीय नागरिकों की मृत्यु (12 Indians died) हो जाने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। भारतीय उच्चायोग (MIA) के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि सभी मृतकों की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड लीकेज के कारण हुई है।


जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मृतकों के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या हिंसा के कोई निशान नहीं मिले हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्तरां की दूसरी मंजिल पर स्थित एक बेडरूम के पास एक पावर जनरेटर रखा गया था। 


बताया जा रहा है कि बिजली कटने के बाद जब जनरेटर चालू किया गया तो इससे निकली कार्बन मोनोऑक्साइड बंद कमरे में जमा हो गई, जिसके कारण वहां मौजूद सभी लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना बेहद दुखद है और इसको लेकर पूरे भारतीय समुदाय में शोक की लहर है।