ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

International Women's Day : इस बार का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कई मायनों में होगा खास

इस बार का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कई मायनों में खास होगा। आठ मार्च को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली में 'नारी शक्ति से विकसित भारत' विषय पर राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित कर रहा है।

International Women's Day : इस बार का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कई मायनों में होगा खास
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

International Women's Day: इस बार का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कई मायनों में खास होगा। आठ मार्च को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नारी शक्ति से विकसित भारत विषय पर राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्ण देवी एवं राज्यमंत्री साबित्री ठाकुर समेत कई विशिष्ट अतिथि इसमें शामिल होंगे। 


उद्घाटन के बाद दिनभर उच्चस्तरीय पैनल चर्चा होगी और तीन तकनीकी सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें एसटीईएम, व्यवसाय, खेल मीडिया और शासन से जुड़ीं कई प्रतिष्ठिस महिला नेता अपने विचार साझा करेंगी। अग्रणी और प्रखर महिला व्यक्तित्व, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, व्यापार, खेल, मीडिया और शासन से जुड़ी अपने अनुभव साझा करेंगी और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी। 


एक सत्र में 'नेतृत्व में महिलाएं-पंचायत से संसद तक' विषय पर राजनीतिक नेतृत्व के माध्यम से लैंगिक समानता में तेजी लाने के लिए नीतियों और रूपरेखा पर आधारित चर्चा होगी। वहीं, प्रगतिशील भारत के निर्माण में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक डिजिटल मीडिया और इंटरैक्टिव जोन भी बनाया गया है, जो वास्तविक समय की चर्चाओं, मल्टीमीडिया प्रदर्शनों और कहानियों के माध्यम से प्रतिभागियों को जोड़ेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता