ब्रेकिंग
पिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में गोली मारकर ले ली थी युवक की जानबिहार के किसानों को राहत: खेती-सिंचाई के लिए मिलेगी 12 घंटे बिजली, सीएम सम्राट ने दिए निर्देश‘ब्रेथ एनालाइजर की रिपोर्ट शराब पीने का पर्याप्त सबूत नहीं’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला; सिपाही की बर्खास्तगी का आदेश रद्दपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में गोली मारकर ले ली थी युवक की जानबिहार के किसानों को राहत: खेती-सिंचाई के लिए मिलेगी 12 घंटे बिजली, सीएम सम्राट ने दिए निर्देश‘ब्रेथ एनालाइजर की रिपोर्ट शराब पीने का पर्याप्त सबूत नहीं’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला; सिपाही की बर्खास्तगी का आदेश रद्द

यह दिल है कि मानता नहीं... इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार पहुंचा थाने, 4 बच्चों की मां को 14 साल के लड़के से हुआ इश्क

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती एक ऐसे रिश्ते में बदल गई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। चार बच्चों की मां और एक किशोर लड़के से जुड़ा यह मामला अब थाने तक पहुंच चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है...

यह दिल है कि मानता नहीं... इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार पहुंचा थाने, 4 बच्चों की मां को 14 साल के लड़के से हुआ इश्क
Ramakant kumar
3 मिनट

आज के सोशल मीडिया के दौर में कब, किससे और कैसे रिश्ता जुड़ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और दूसरे प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई दोस्ती कई बार ऐसी कहानी बन जाती है, जो लोगों को हैरान कर देती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर रिल्स लाइक करने से शुरू हुई बातचीत अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।


बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय एक महिला, जो चार बच्चों की मां है, उसका दिल 14 साल के एक लड़के पर आ गया। मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब महिला ने दावा किया कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि बाद में लड़के ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पूरा मामला थाने तक पहुंच गया।


जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। कुछ समय पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर एक किशोर लड़के से हुई थी। शुरुआत में दोनों एक-दूसरे की रिल्स लाइक करते थे। धीरे-धीरे चैटिंग शुरू हुई और फिर दोनों के बीच बातचीत लगातार बढ़ती चली गई।


बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे बेहद करीबी रिश्ते में बदल गई। महिला का दावा है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि अब तक इस शादी से जुड़ा कोई आधिकारिक दस्तावेज सामने नहीं आया है।


इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा महिला की उम्र और उसकी पारिवारिक स्थिति को लेकर हो रही है। बताया जा रहा है कि महिला चार बच्चों की मां है और उसका बड़ा बेटा उस किशोर लड़के से करीब पांच साल बड़ा है, जिसे महिला अपना प्रेमी बता रही थी। यही बात लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रही है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, जब यह मामला सामने आया तो इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस खबर को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे सोशल मीडिया के बढ़ते असर से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे हैरानी भरा मामला बता रहे हैं।


बताया जा रहा है कि जब लड़के ने महिला के साथ रहने से इनकार किया, तब महिला थाने पहुंच गई और अपने रिश्ते की बात पुलिस के सामने रखी। पुलिस भी पूरा मामला सुनकर कुछ देर के लिए हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।