ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इंडिगो की फ्लाइट में जन्मा बच्चा: सिंगापुर से चेन्नई आ रहे विमान में महिला को हुआ लेबर पेन, विमान में मौजूद डॉक्टर ने क्रू मेंबर्स की मदद से कराई डिलीवरी

DESK: सिंगापुर से चेन्नई आ रहे इंडिगो की फ्लाइट में एक प्रेग्नेंट लेडी को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके बाद विमान में मौजूद डॉक्टर, बुजुर्ग महिला यात्री और क्रू मेंबर्स ने मिलक

इंडिगो की फ्लाइट में जन्मा बच्चा: सिंगापुर से चेन्नई आ रहे विमान में महिला को हुआ लेबर पेन, विमान में मौजूद डॉक्टर ने क्रू मेंबर्स की मदद से कराई डिलीवरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: सिंगापुर से चेन्नई आ रहे इंडिगो की फ्लाइट में एक प्रेग्नेंट लेडी को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके बाद विमान में मौजूद डॉक्टर, बुजुर्ग महिला यात्री और क्रू मेंबर्स ने मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं। फ्लाइट में कुल 179 यात्री सवार थे जिसमें आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली महिला दीप्ति वेंकटरमन भी शामिल थी। 


इंडिगो की फ्लाइट सिंगापुर से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में दिप्ति के साथ परिवार के लोग भी थे। सभी अपने सीट पर बैठे हुए थे और एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे तभी दीप्ति को लेवर पेन शुरू हो गया। कुछ दिन में ही डिलीवरी का डेट था लेकिन अचानक विमान में दर्द शुरू हो गया। दिप्ति के परिवार वालों ने इसकी सूचना विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स को दी। 


जिसके बाद विमान में मौजूद डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला पैसेजर की मदद से बच्चे का सुरक्षित प्रसव कराया। हवा में उड़ रही फ्लाइट में बच्चे का जन्म हुआ। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। जब विमान ने अहले सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड किया तब मेडिकल टीम पहले से वहां मौजूद थी। मां और बच्चे की जांच की गयी तो दोनों स्वस्थ मिले। विमान में बच्चे के जन्म से परिजन काफी घबरा गये थे लेकिन सुरक्षित प्रसव के बाद अब उनके चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। 

टैग्स