ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

इंडस्ट्रियल यूजर्स के लिए 25 रुपये महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल की भी बढ़ सकती है कीमत

DESK: थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल की कीमतों में 25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40% के उछा

इंडस्ट्रियल यूजर्स के लिए 25 रुपये महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल की भी बढ़ सकती है कीमत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल की कीमतों में 25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40% के उछाल के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि पेट्रोल पंपों के माध्यम से बेचे जाने वाले डीजल की खुदरा कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, लखनऊ में 86.80 रुपये, मुंबई में 94.14 रुपए, चेन्नई में  91.43 रुपए,कोलकाता में 89.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।


बता दें कि इस महीने पेट्रोल पंपों की बिक्री में 20 फीसदी का उछाल आया है। बस बेड़े के परिचालकों और मॉल जैसे थोक उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदा है। आमतौर पर वे पेट्रोलियम कंपनियों से सीधे ईंधन की खरीद करते हैं। इससे ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों का नुकसान बढ़ा है।


इससे सबसे अधिक प्रभावित जियो-बीपी, शेल और नायरा एनर्जी जैसी कंपनियां हुई हैं। बिक्री बढ़ने के बावजूद इन कंपनियों ने अभी तक मात्रा में कमी नहीं की है लेकिन अब पंपों के लिए परिचालन आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रह जाएगा।


थोक ग्राहकों के लिए डीजल 25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। हालांकि कि डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डिफेंस, रेलवे एंड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, पावर प्लांट, सीमेंट प्लांट, केमिकल प्लांट में थोक में डीज़ल खरीदते हैं। 


ऐसे में इन पर खासा असर पड़ सकता है। इंडस्ट्रियल यूजर्स को अब पहले की अपेक्षा 25 रुपये प्रति लीटर अधिक खर्च करने पड़ेंगे। अभी दिल्ली में आज डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, लखनऊ में 86.80 रुपये, मुंबई में 94.14 रुपए, चेन्नई में  91.43 रुपए,कोलकाता में 89.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

टैग्स