ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Indigo Flight: इंडिगो एयरलाइंस का बड़ा एलान, जिनकी फ्लाइट कैंसिल हुई उन्हें मिलेगा इतना मुआवजा

इंडिगो ने दिसंबर की शुरुआत में ऑपरेशनल दिक्कतों से प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देने का निर्णय लिया। एयरलाइन ने यात्रियों के रिफंड की प्रक्रिया भी पूरी कर दी है और भरोसेमंद सेवाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Indigo Flight Cancellations
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Indigo Flight: इंडिगो ने हाल ही में दिसंबर की शुरुआत में ऑपरेशनल दिक्कतों के दौरान प्रभावित हुए हजारों यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि जिन यात्रियों की यात्रा 3, 4 और 5 दिसंबर को अत्यधिक प्रभावित हुई, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर पूरे एक साल तक किसी भी यात्रा बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है।


कंपनी ने माना कि इन तीन दिनों में कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, कई लोग अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी यात्राओं से चूक गए। इंडिगो ने कहा कि यह उनके लिए कठिन समय था और यात्रियों को हुई परेशानी की जिम्मेदारी एयरलाइन स्वीकार करती है।


सरकार के मौजूदा नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, यदि किसी एयरलाइन की फ्लाइट निर्धारित समय से 24 घंटे के भीतर रद्द होती है, तो उसे यात्रियों को मुआवजा देना अनिवार्य है। इस नियम के तहत, दूरी और यात्रा समय के आधार पर यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है। ऐसे में कुछ यात्रियों को कुल मिलाकर 20,000 रुपये तक का लाभ प्राप्त हो सकता है।


इंडिगो ने बताया कि जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई थी, उनके ज्यादातर रिफंड पहले ही प्रोसेस कर दिए गए हैं। बाकी मामलों को भी जल्द निपटाया जाएगा। अगर टिकट किसी ट्रैवल एजेंसी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या ऐप से बुक किया गया था, तो उसका रिफंड जारी कर दिया गया है या प्रक्रिया में है। यात्री अपनी रिफंड स्थिति नहीं देख पा रहे हैं तो वे सीधे ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।


एयरलाइन ने स्वीकार किया कि ऑपरेशनल गड़बड़ियों के कारण कई यात्रियों का अनुभव बेहद खराब रहा। कई लोग रातभर एयरपोर्ट पर फंसे रहे और घंटों कतारों में खड़े रहे। उनकी आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई। इसी वजह से इंडिगो ने सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रियों के लिए 10,000 रुपये का वाउचर देने का निर्णय लिया है, ताकि वे इसे अपनी भविष्य की यात्रा में उपयोग कर सकें।


कंपनी का कहना है कि वे अपनी सेवाओं को फिर से भरोसेमंद और स्थिर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। यात्रियों का विश्वास एयरलाइन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है और इंडिगो उनके धैर्य की सराहना करती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता