ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

IndiGo की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

DELHI : देश में लगातार विमानों में बम की खबरें सामने आ रही हैं। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक बार फिर बम की खबर से हड़कंप मच गया। बम की खबर मिलने के बाद इ

IndiGo की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : देश में लगातार विमानों में बम की खबरें सामने आ रही हैं। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक बार फिर बम की खबर से हड़कंप मच गया। बम की खबर मिलने के बाद इंडिगो की विमान संख्या 6E- 5314 की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।


इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर बताया कि विमान में सवार सभी 172 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। विमान कंपनी ने कहा है कि फ्लाइट की जांच चल रही है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में लाया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब पौने 9 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सीआईएसएफ ने विमान को खाली कराने के बाद उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया है। बम निरोधक दस्ते ने विमान की जांच की है। हालांकि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के बरामद होने की सूचना नहीं है।


बता दें कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले हफ्ते भी दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप मच गया था। विमान में बम की सूचना मिलने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। हालांकि जांच में किसी तरह का कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। शुक्रवार को भी दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी।