ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

INDIA कोरोना अपडेट : देश में अबतक साढ़े 11 हजार मामले, 377 लोगों की हो चुकी मौत

DELHI : देश में कोरोना वायरस से जुड़े जो ताजा अपडेट सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक अब तक साढ़े 11 हजार लोग कोरोनो से संक्रमित पाए गए हैं और 377 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : देश में कोरोना वायरस से जुड़े जो ताजा अपडेट सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक अब तक साढ़े 11 हजार लोग कोरोनो से संक्रमित पाए गए हैं और 377 लोगों की मौत हो चुकी है।  इनमें सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में अब तक 178 लोगों की जान जा चुकी है जबकि मध्य प्रदेश में 50, गुजरात में 28, पंजाब में 12 और दिल्ली में 30 लोगों की मौत हुई है। 


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 2684 मामले सामने आ चुके हैं जबकि दिल्ली में यह आंकड़ा 1561 है। तमिलनाडु में 1204, राजस्थान में 1005, मध्यप्रदेश में 741, उत्तर प्रदेश में 660, गुजरात में 650, तेलंगाना में 644, आंध्र प्रदेश में 483, केरल में 386, जम्मू कश्मीर में 278, कर्नाटक में 260, हरियाणा में 198, पश्चिम बंगाल में 190, पंजाब में 184, बिहार में 66, उड़ीसा में 60, उत्तराखंड में 37 छत्तीसगढ़ में 33 असम में 32, हिमाचल प्रदेश में 32, झारखंड में 27, चंडीगढ़ में 21, लद्दाख में 17, अंडमान निकोबार में 11, गोवा और पांडिचेरी में 7-7, मणिपुर और त्रिपुरा में 2-2 और अरुणाचल प्रदेश नगर हवेली मेघालय मिजोरम नागालैंड में अब तक 1-1 मामले सामने आए हैं। 


देश में कोरोना वायरस से इनफेक्टेड अब तक 1306 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक तकरीबन एक लाख 26 हजार लोगों की जान जा चुकी है। सुपर पावर अमेरिका में कोरोना वायरस के अब तक छह लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

टैग्स