ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आसमान का सिकंदर बनेगा हिन्दुस्तान, पाक के एफ-16 पर भारी पड़ेगा ‘राफेल’

NEW DELHI : भारतीय वायुसेना आज 87वां स्थापना दिवस मना रहा है. हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर आज वायुसेना की ताकत बढ़ने वाली है। लंबे इंत

FirstBihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEW DELHI : भारतीय वायुसेना आज 87वां स्थापना दिवस मना रहा है. हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर आज वायुसेना की ताकत बढ़ने वाली है। लंबे इंतजार के बाद अत्याधुनिक लड़ाकू विमान 'राफेल' (Rafale) हमारी वायुसेना में शामिल हो रहा है. खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh) राफेल में उड़ान भरेंगे। हालांकि, यह मई 2020 तक भारत आएगा। तब तक भारतीय वायुसेना के पायलट फ्रांस में ही इसे उड़ाने की ट्रेनिंग लेंगे।
 
 भारतीय वायुसेना में शामिल होने वाले राफेल में पाकिस्तान के एफ-16 से ज्यादा आधुनिक तकनीक है। आइए जानते हैं पाक के एफ-16 से कितना बेहतर और ताकतवर है भारत का राफेल.

एफ-16 से बड़ा और ताकतवर है राफेल 

- आकार और ताकत के मामले में राफेल, एफ-16 से काफी बेहतर है। राफेल के डैनों की लंबाई 10.90 मीटर, जबकि एफ-16 की 9.96 मीटर है।

- राफेल की लंबाई 15.30 मीटर और एफ-16 की 15.06 मीटर है।

- वजन की बात करें तो राफेल का कुल वजन 10 टन है, यह करीब 24.5 टन वजन के हथियार लेकर उड़ सकता है। वहीं, पाकिस्तान के एफ-16 का वजन 9.2 टन है। इसकी हथियार लेकर उड़ने की क्षमता महज 21.7 टन है।


जल्द फैसला ले सकता है ये फाइटर पायलट 

किशोर खेरा कहते हैं कि राफेल का ह्यूमन मशीन इंटरफेस भी तकनीकी रूप से इसे अन्य विमानों से ज्यादा सक्षम बनाता है। यह फाइटर पायलट के लिए बेहद मददगार है। पायलट के लिए राफेल में लगे अलग-अलग तरह के सेंसर जंग के समय स्थिति को आसानी से और बेहतर तरीके से समझने में मददगार साबित होंगे।