ब्रेकिंग
CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी 1st Bihar/Jharkhand की खबर के आगे सारी सेटिंग पर फिरा पानी ! फर्जी मास्टिक वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल RWD के पावरफुल 'कार्यपालक अभियंता' को होना पड़ा 'सस्पेंड'Bihar DA Hike : DA बढ़ोतरी से लेकर 11 नए सैटलाइट टाउन तक! सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े ऐलानमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी 1st Bihar/Jharkhand की खबर के आगे सारी सेटिंग पर फिरा पानी ! फर्जी मास्टिक वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल RWD के पावरफुल 'कार्यपालक अभियंता' को होना पड़ा 'सस्पेंड'Bihar DA Hike : DA बढ़ोतरी से लेकर 11 नए सैटलाइट टाउन तक! सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े ऐलानमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

India Pakistan War: युद्ध में अब तक नहीं उतरा है भारत, असली खेल शुरू होना अभी है बाकी

India Pakistan War: भारत युद्ध में अभी तक नहीं उतरा है, बस पाकिस्तान के हमलों का जवाब दे रहा। असली खेल शुरू होना तो अभी बाकी है।

India Pakistan War
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

India Pakistan War: इसमें कोई शक नहीं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि युद्ध केवल पाकिस्तान लड़ रहा है, जबकि भारत केवल उसके हमलों का जवाब दे रहा। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, और 10 मई को दिल्ली पर फतह-2 मिसाइल हमला नाकाम कर पाकिस्तान के 5 एयरबेस तबाह किए। फिर भी, यह कहना उचित होगा कि भारत अब भी इस युद्ध में उतरा नहीं है।


पिछले ढाई दशकों से भारत मिसाइलों और एक दशक से रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है। पाकिस्तान को लगता है वो भारत को थका रहा है, लेकिन भारत ने तो अभी खेल शुरू भी नहीं किया है। पाकिस्तान की रणनीति उरी और बालाकोट हमलों का जवाब देने में पहले ही विफल रही है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर ने ISI और पाकिस्तानी सेना के 50 साल पुराने आतंकी नेटवर्क को गहरी चोट पहुंचाई है। भारत ने उनके “असली बाप” कहे जाने वाले आतंकी सरगनाओं और ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना और ISI बौखला गए हैं।


पाकिस्तान ने हाल ही में अपना भारी नुकसान करवा लिया है और उसकी अर्थव्यवस्था IMF से 1.3 अरब डॉलर के कर्ज पर टिकी है। इतने पैसे तो मुकेश अंबानी अपने बेटे की सगाई में खर्च कर देते हैं। भारत की सैन्य और आर्थिक ताकत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत चौथा और पाकिस्तान 12वें स्थान पर है। भारत के 14.55 लाख सैनिक, 606 फाइटर जेट, और 294 नौसैनिक जहाज पाकिस्तान के 6.54 लाख सैनिकों, 387 जेट्स, और 114 जहाजों से कहीं आगे हैं। भारत का रक्षा बजट 79 अरब डॉलर है, जबकि पाकिस्तान का मात्र 7.6 अरब। पाकिस्तान को लगता है कि वह भारत को थकाएगा, लेकिन वह अनजाने में भारत के रक्षा उपकरणों की मार्केटिंग कर रहा है।


साफ़ शब्दों में कहें तो पाकिस्तान भारत के हथियारों का टेस्टिंग ग्राउंड बन गया है। बर्बादी उसकी, फायदा भारत का। पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी आर्थिक और रणनीतिक अस्थिरता है। IMF से कर्ज और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भीख मांगकर युद्ध नहीं लड़ा जा सकता। अमेरिका ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के जरिए हस्तक्षेप से इनकार कर दिया, और पाकिस्तान कूटनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ रहा है। यदि भारत पूर्ण युद्ध में उतरता है, तो यकीन मानिए कि पाकिस्तान के पास आत्मसमर्पण के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचेगा। 

संबंधित खबरें