ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

India pakistan border: भारत ने लिया पहलगाम का बदला, बौखलाया पाकिस्तान ...LoC पर 3 नागरिकों की हत्या

India pakistan border: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का करारा बदला लिया है। इस कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी की, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

India launched Operation Sindoor targeting 9 terror camps in Pakistan and PoK in response to the Pahalgam attack. Following this, Pakistan violated the LoC ceasefire, resulting in the death of three I
.LoC पर पकिस्तान ने की 3 नागरिकों की हत्या
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

India pakistan border: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक और निर्णायक कदम उठाते हुए ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के नौ ठिकानों पर सटीक हमला किया। यह जवाब पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध स्वरूप दिया गया है। 


इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, और उसकी सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। भारतीय सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि अंधाधुंध गोलीबारी में तीन आम नागरिकों की जान गई है। सेना की ओर से उचित और सटीक जवाब दिया जा रहा है।


पांच जिलों में संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ (मेंढर), राजौरी (नौशेरा, सुंदरबनी) और जम्मू जिले के अखनूर क्षेत्रों में रातभर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, 5-6 मई की रात को पाकिस्तानी चौकियों से कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। यह लगातार 13वां दिन था जब पाक सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन किया।


भारत का दो-टूक संदेश

ऑपरेशन सिंदूर से यह साफ हो गया है कि अब भारत की नीति सिर्फ जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आतंकी हमलों के स्रोतों को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर काम होगा।






टैग्स