ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला सही वक्त पर होगा, केंद्र सरकार ने कर दिया साफ

DELHI : 14 अप्रैल तक देश में लागू लॉग डाउन क्या आगे बढ़ेगा ? इस सवाल को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कई जगहों पर यह लगातार चर्चा हो रही है कि लॉक डाउन फेज वाइज हटाने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : 14 अप्रैल तक देश में लागू लॉग डाउन क्या आगे बढ़ेगा ? इस सवाल को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कई जगहों पर यह लगातार चर्चा हो रही है कि लॉक डाउन फेज वाइज हटाने पर फैसला हो सकता है. जबकि कई राज्य सरकारों ने लोगों का दायरा बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार से गुजारिश की है. अब इस मामले को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से स्पष्ट बयान सामने आया है.


केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि लॉक डाउन बढ़ाने का फैसला सही समय पर लिया जायेगा. केंद्र सरकार के 3 विभागों की तरफ से रोजाना होने वाली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि लॉक डाउन का दायरा बढ़ेगा या नहीं इसे लेकर केंद्र सरकार सही समय पर फैसला लेगी. लव अग्रवाल ने कहा है कि इस फैसले के बारे में मीडिया को भी अधिकारिक तौर पर बताया जायेगा. 


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि लॉक डाउन को लेकर कैबिनेट सेक्रेटरी की तरफ से एक बयान पहले भी आ चुका है. हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि परिस्थितियों को देखते हुए ही केंद्र सरकार सही समय पर फैसला लेगी. इसके बारे में अधिकारिक तौर पर जानकारी दी जाएगी.

टैग्स