ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

देश में बढ़ सकता है लॉकडाउन, राज्य सरकारों ने केंद्र से की अपील

DELHI : कोरोना वायरस को लेकर देश भर में बिगड़ते हालात को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाने की बात चल रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. सरकार के करीबी सूत्र

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस को लेकर देश भर में बिगड़ते हालात को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाने की बात चल रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. सरकार के करीबी सूत्रों की मानें तो इंडिया में लॉक डाउन की तारीख को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाई जा सकती है.


सरकार के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार से लॉक डाउन को बढ़ाने की मांग की है. इसके साथ ही कई ऐसे एक्सपर्ट भी हैं, जिन्होंने सरकार से इस अवधि को बढ़ाने की अपील की है. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इस बात की जानकार दी है कि कोरोना के लिए अब तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है. हालांकि उन्होंने देशवासियों से इस बात की जानकारी जरूर साझा कि देश में कोरोना को हराने के लिए लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग वैक्सीन ही कमा करेगा.


इंडिया में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. देश में कोरोना वायरस से अब तक 4421 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही 114 लोगों की मौत हुई है. 326 लोग ठीक हुए हैं और इस समय 3981 मरीजों का इलाज देश भर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. बता दें कि कोरोना के खिलाफ पूरी दुनिया जंग लड़ रही है. जापान की राजधानी टोक्यो, ओसाका और पांच प्रांतों में एक महीने के लिए इमरजेंसी लगा दी है. ये कदम इसलिए उठाया गया है ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि सरकार अभी नहीं सोच रही है. उन्होंने बताया कि कैबिनेट सेक्रेटरी इसके बारे में पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं.  



टैग्स