ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

इंतजार कीजिये... लॉकडाउन बढ़ाने का कब होगा एलान, देश में नहीं सुधरे हालात

DELHI : देश में कोरोना वायरस कम होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र सरकार के साथ-साथ तमाम राज्य सरकारों के प्रयास के बावजूद कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : देश में कोरोना वायरस कम होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र सरकार के साथ-साथ तमाम राज्य सरकारों के प्रयास के बावजूद कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. देश के अंदर कोरोना वायरस से इन्फेक्टेड लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है. देश में 5000 से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले अब तक सामने आ चुके हैं और लॉक डाउन के बावजूद हालात में कोई बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि लॉक डाउन बढ़ाने पर जल्द ही आधिकारिक तौर पर ऐलान सामने आएगा.


मंगलवार को ही राज्य सरकारों ने जिस तरह केंद्र से लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर मांग रखी. उसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है देश में 14 अप्रैल के बाद लॉक डाउन जारी रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सर्वदलीय नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी कोरोना वायरस को लेकर मौजूदा हालात पर चर्चा की है.


केंद्र सरकार पहले ही यह यह तय कर चुकी है कि 15 मई तक देश के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएं.  देश में कोरोना का संक्रमण जिस तरह चल रहा है. उसे देखते हुए फिलहाल लॉक डाउन खत्म करने की उम्मीद नहीं दिख रही है. अब इस बात का है कि केंद्र सरकार अगले लोगों के लिए आधिकारिक तौर पर ऐलान कब करती है. देश के लगभग सभी राज्यों में लॉक डाउन को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सरकारों ने अब सख्त रुख अपना लिया है. उत्तर प्रदेश से लेकर ऐसे तमाम राज्यों में जहां कोरोना के लगातार मामले सामने आए रहे हैं. वहां उनका पालन नहीं करने वाले लोगों से सरकार सख्ती के साथ निपट रही है.


लॉक डाउन को बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार ऐलान कब करती है, इसका इंतजार सबको है लेकिन फिलहाल जिन लोगों ने यह उम्मीद लगा रखी थी कि 14 अप्रैल के बाद वह लॉक डाउन खत्म होने पर मूवमेंट करेंगे, उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है.

टैग्स