ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

गलवान घाटी में चीन का दुस्साहस, भारत के एक अफसर और 2 जवान शहीद

DESK : बड़ी खबर भारत और चीन के बॉर्डर से आ रही है. जहां पिछले समय से चला आ रहा विवाद अब गहराता जा रहा है. सोमवार की देर रात गलवान घाटी में दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर भारत और चीन के बॉर्डर से आ रही है. जहां पिछले समय से चला आ रहा विवाद अब गहराता जा रहा है. सोमवार की देर रात  गलवान घाटी में दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें भारत के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए. 

जिसे लेकर भारतीय सेना की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किय गया है कि  ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं. दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं’.

बता दें कि पिछले करीब दो महीने से भारत और चीन सैनिकों के बीच लद्दाख में तनातनी चल रही है. भारत की ओर से सड़क निर्माण का काम किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बड़ी संख्या में चीनी सैनिक यहां आ गए थे. दोनों देशों में बातचीत चल रही थ.। दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने की खबरें आ रही थीं और माना जा रहा था कि जल्द ही यह तनाव खत्म हो जाएगा. लेकिन इनसब के बीच बीती रात दोनों देशों के बीच हुई झड़प में सेना के एक अधिकारी समेत दो जवान शहीद हो गए हैं.