ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

इंदौर जाने वाली ट्रेन की कोच में लगी भीषण आग, प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

DESK: प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गयी। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन में सवार यात्रियों को जैसे ही यह पता चला कि ट्रेन की एक

इंदौर जाने वाली ट्रेन की कोच में लगी भीषण आग, प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गयी। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन में सवार यात्रियों को जैसे ही यह पता चला कि ट्रेन की एक बोगी में आग लग गयी है। लोग अपने-अपने लगेज के साथ स्टेशन पर उतर गये। धीरे-धीरे पूरी बोगी खाली हो गयी। 


घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना मध्य प्रदेश की है जहां रतलाम से चलकर यह ट्रेन प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पहुंची थी जहां से कुछ देर बाद ट्रेन इंदौर के लिए रवाना होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही एक बोगी में अचानक आग लग गयी और आग के फैलने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।


 आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो। फिलहाल रेलवे के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। बताया जाता है कि जिस वक्त ट्रेन में आग लगी उस समय ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी यदि ट्रेन रेलवे ट्रैक पर चल रही होती तो आग और भयावह हो सकती थी। 


फिलहाल मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने जले हुए कोच को अलग कर नये कोच को लगाया जिसके बाद ट्रेन को इंदौर के लिए रवाना किया। इस घटना में किसी के हताहत की खबर नहीं है। कोच में आग कैसे लगी इस मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स