ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

IMA के सामने बाबा रामदेव की बोलती बंद, पूछा.. किस एलोपैथी अस्पताल में दी गई पतंजलि की दवाएं

DESK : एलोपैथी और डॉक्टरों को लेकर विवादित बयान देने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव की मुसीबत कम नहीं हो रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ विवादों में आ चुके बाबा रामदेव को अ

IMA के सामने बाबा रामदेव की बोलती बंद, पूछा.. किस एलोपैथी अस्पताल में दी गई पतंजलि की दवाएं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : एलोपैथी और डॉक्टरों को लेकर विवादित बयान देने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव की मुसीबत कम नहीं हो रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ विवादों में आ चुके बाबा रामदेव को अब आईएमए ने बहस के लिए नए सिरे से चुनौती दी है। बाबा रामदेव से IMA ने मैंने पूछा है कि वे बताएं कि किन एलोपैथी अस्पतालों में इलाज के लिए पतंजलि की दवाएं दी गई।


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की उत्तराखंड शाखा ने योग गुरु बाबा रामदेव को बहस के लिए चुनौती दी है। IMA का कहना है कि वह सार्वजनिक तौर पर पैनल डिस्कशन के लिए तैयार हैं लेकिन बाबा रामदेव बताएं कि किस एलोपैथी अस्पताल में उनकी संस्था पतंजलि की तरफ से तैयार दवाएं दी गई।


आपको बता दें कि एलोपैथी और डॉक्टरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद बाबा रामदेव चौतरफा हमला झेल रहे हैं। एक नेशनल न्यूज़ चैनल के डिबेट में IMA से जुड़े डॉक्टरों ने बाबा रामदेव को खुली चुनौती दे डाली थी। उसके बाद बाबा रामदेव माफी भी मांग चुके हैं। लेकिन IMA इस मामले को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जा पहुंचा है। 



IMA ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। IMA ने बाबा रामदेव को एक पत्र लिखा है पत्र में कहा गया है कि बाबा रामदेव पतंजलि का एक पैनल अपनी तरफ से तैयार कर लें। IMA का पैनल बहस को तैयार है। आपको याद दिला दें कि विवाद में घिरने के बाद बाबा रामदेव ने भी 25 सवालों के साथ आईएमए के सामने पलटवार किया था और अब इसी पलटवार को लेकर योग गुरु बुरी तरह से घिर गए हैं।