ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

इंडियन कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश: अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा, दो पायलट समेत तीन लोग लापता

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात से आ रही है, जहां भारतीय तटरक्षक दल का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। अरब सागर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के व

इंडियन कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश: अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा, दो पायलट समेत तीन लोग लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात से आ रही है, जहां भारतीय तटरक्षक दल का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। अरब सागर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर पर चार क्रू मेंबर सवार थे, जिसमे से दो पायलट समेत तीन लोग लापता हो गए हैं।


दरअसल, भारतीय कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर ध्रुव गुजरात में आई बाढ़ को लेकर राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ था। हेलीकॉप्टर ने सोमवार की देर रात पोरबंदर के पास अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की थी। कोस्ट गार्ड की तरफ से बाढ राहत कार्य में चार जहाजों और दो एयरक्राफ्ट को लगाया गया था। कोस्टगार्ड की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि रात 11 बजे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।


इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। टोही अभियान में एएक डाइवर को बचा लिया गया है। एयरक्राफ्ट का मलबा मिल गया है लेकिन उसपर सवार दो पायलट समेत तीन लोग लापता हो गए हैं। लापता हुए क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए कोस्टगार्ड ने चार जहाजों को सर्च ऑपरेशन में लगाया है। फिलहाल इमरजेंसी लैंडिंग की वजह सामने नहीं आ सकी है।