ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

हनीमून मनाकर लौटे IAS अफसर को पुलिस ने पकड़ा, क्वारंटाइन से निकल कर भाग रहे थे

DESK : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है क्वारंटाइन नियम का उल्लंघन करने वाले IAS अफसर को पुलिस ने पकड़ लिया है. जूनियर आईएस अधिकारी अनुपम मिश्रा हाल ही में विदेश से हनीमून मन

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है क्वारंटाइन नियम का उल्लंघन करने वाले IAS अफसर को पुलिस ने पकड़ लिया है. जूनियर आईएस अधिकारी अनुपम मिश्रा हाल ही में विदेश से हनीमून मनाकर कोटे थे. जिन्हें क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था. यूपी के रहने वाले अनुपम मिश्रा केरल कैडर के आईएस अधिकारी हैं.


आईएस अनुपम मिश्रा को  सेल्फ आइसोलेशन में रहने को कहा गया था. लेकिन क्वारंटाइन पीरियड के दौरान कानपुर भागकर आने की सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया था. बता दें कि अनुपम मिश्रा, 2016 बैच के आईएएस अधिकारी है उन्हें हाल ही में कोल्लम ट्रांसफर किया गया था. जहां वह बतौर सब कलेक्टर पद पर तैनात थे.


देश में जब कोरोना वायरस के केस सामने आए, तब अनुपम ने भी अपने सीनियर्स को सूचित किया कि वह विदेश में थे. ऐसे में अधिकारियों ने उन्हें कोल्लम में अपने आधिकारिक निवास पर सेल्फ आइसोलेशन में जाने के लिए कहा था. कोल्लम के जिला कलेक्टर बी अब्दुल नस्सर ने बताया था कि अनुपम से इस बारे में जवाब मांगा है. जब उन्हें आइसोलेशन में जाने के लिए कहा गया, तो वह कानपुर स्थित अपने घर क्यों गए. यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और मैं राज्य सरकार को उसके अधिनियम की रिपोर्ट सौंपूंगा, ताकि आगे की कार्रवाई की जाएगी.


राज्य के मत्स्य पालन मंत्री जे मर्सीकुट्टी, जो कोल्लम जिले के निवासी हैं, ने कहा कि यह सामाजिक प्रतिबद्धता की कमी का एक स्पष्ट मामला है और इसलिए इस तरह के कार्य होते हैं. रिपोर्टों के अनुसार, मिशा की हाल ही में शादी हुई थी और वह हनीमून पर सिंगापुर गए थे. हालांकि तब से वह छुट्टी पर थे मगर भारत वापस आते ही उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया था. अधिकारियों ने पाया कि वह अपने निवास पर उपस्थित नहीं थे. रूट मैप मांगने के बाद, पुलिस की मदद से उनको कानपुर में ट्रेस किया गया.



टैग्स