ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली

हैदराबाद के कीर्ति रिचमंड विला में गणेश चतुर्थी पर लड्डू की नीलामी 1.01 करोड़ रुपये में हुई। शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक बोली लगाकर लड्डू जीता, जबकि नीलामी की राशि सामाजिक कार्यों में खर्च की जाती है।

हैदराबाद न्यूज
पिछले दो वर्षों से कम रही बोली
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HYDERABAD: हैदराबाद के बंदलागुडा जागीर स्थित कीर्ति रिचमंड विला में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश जी के लड्डू की नीलामी हुई। इस बार लड्डू के लिए 1.01 करोड़ रुपये की बोली लगी। शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक बोली लगाकर पवित्र लड्डू अपने नाम कर लिया।


गणेश विसर्जन से पहले आयोजित इस नीलामी में विला के निवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बोली शुरू होने के बाद लड्डू की कीमत लगातार बढ़ती गई। विला के सदस्यों ने अलग-अलग समूह बनाकर नीलामी में हिस्सा लिया और प्रसाद को हासिल करने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। अंत में शक्तिमान टीम ने 1.01 करोड़ रुपये की बोली लगाकर जीत हासिल की।


पिछले दो वर्षों से कम रही बोली

इस साल लड्डू की नीलामी भले ही 1 करोड़ रुपये से अधिक में हुई हो, लेकिन यह पिछले दो वर्षों के मुकाबले कम है। वर्ष 2024 में गणेश लड्डू 1.87 करोड़ रुपये और 2025 में 2.31 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था। इस साल इसकी कीमत 1.01 करोड़ रुपये रही।


सामाजिक कार्यों में इस्तेमाल होता है पैसा 

आयोजकों के अनुसार, लड्डू की नीलामी से प्राप्त राशि का इस्तेमाल आरपी दीया चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक सेवा के कार्यों में किया जाता है। इस राशि से विला में काम करने वाली गरीब घरेलू सहायिकाओं और ड्राइवरों की मदद के अलावा बच्चों की स्कूल फीस भी दी जाती है।


इसके साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब लोगों को मुफ्त चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और अन्य धर्मार्थ संस्थाओं को भी आर्थिक मदद दी जाती है।


2018 में 25 हजार रुपये से शुरू हुई थी नीलामी

कीर्ति रिचमंड विला में गणेश लड्डू की नीलामी की शुरुआत वर्ष 2018 में महज 25 हजार रुपये से हुई थी। इसके बाद हर साल इसकी बोली में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा से जुड़ी होने के कारण यह नीलामी लगातार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

टैग्स