ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

होटल के वॉशरूम में मिली रशियन टूरिस्ट की लाश, जांच में जुटी पुलिस

DESK : होटल के एक कमरे में रुसी टूरिस्ट का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. सूचना पाकर होटल पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आगे की जांच में

होटल के वॉशरूम में मिली रशियन टूरिस्ट की लाश, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

DESK :  होटल के एक कमरे में रुसी टूरिस्ट का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. सूचना पाकर होटल पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आगे की जांच में जुट गई है. मामला उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के सदर थाना इलाके के एक होटल का बताया जा रहा है. मृतक का शव कमरे के बाथरूम मेंपड़ा हुआ पाया गया था.


बताया जा रहा है कि एक होटल के कमरे में एक रशियन टूरिस्ट मृत अवस्था में पाया गया. मृतक की पहचान रूस के मास्को निवासी फिलीपोव ओलेग के रूप में हुई है. मृतक की उम्र लगभग 55 साल बताई जा रही है.पुलिस के अनुसार मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट या ब्रेन हैमरेज बताया जा रहा है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इन्तजार कर रही है. 


पुलिस ने बताया कि ओलेग के दोस्त ने उसकी मौत की जानकारी होटल प्रबंधन को दी थी. जिसके बाद पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला. जहां ओलेग की लाश वॉशरूम में पड़ी मिली थी. पुलिस ने उस होटल के कमरे की जांच पड़ताल करने के बाद रूसी नागरिक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस अब आगे की जांच के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.