ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

HMPV Cases: लोगों को डराने लगा HMPV वायरस! अब 10 महीने का बच्चा मिला पॉजिटिव

HMPV Cases: देश में कोरोना की तरह ही HMPV वायरस अब डराने लगा है. देश के अलग-अलग राज्यों में अबतक 15 मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी टेंशन में आ गया है और इसको लेकर राज्यों को एडवाइजरी जारी की गई है.

HMPV Cases
पांव पसार रहा चीनी वायरस
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HMPV Cases: चीन में फैल चुके HMPV वायरस के भारत में दस्तक देने के बाद से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे पहले कर्नाटक में दो मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से देश के अन्य राज्यों में भी इसके मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यों को सतर्कता बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।


असम में HMPV वायरस का केस मिलने से हड़कंप मच गया है। 10 महीने का बच्चा HMPV वायरस से संक्रमित पाया गया है। वायरस से संक्रमित होने के बाद बच्चे को डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (AMCH) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। 


डॉक्टर के मुताबिक बच्चे को चार दिन पहले सर्दी जुकाम की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। टेस्ट के बाद बच्चे में HMPV वायरस की पुष्टि हुई है। डॉक्टर के मुताबिक ये एक नियमित जांच थी, जिसका रिपोर्ट आने पर इस वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। 


भारत में HMPV वायरस के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देशभर में अबतक कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश के बाद अब असम में भी इसका केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।


एचएमपीवी से बचाव के लिए कोविड-19 के समान ही सावधानियां बरतनी चाहिए। बार-बार हाथ धोना, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना, खांसते या छींकते समय मुंह ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी है। एचएमपीवी के लिए अभी तक कोई विशेष दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए, इस वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। यदि आपको एचएमपीवी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 


बता दें कि एचएमपीवी एक श्वसन तंत्र से जुड़ा वायरस है। यह खांसी और छींक से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ, और गंभीर मामलों में ब्रोंकाइटिस या न्यूमोनिया शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें