ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

हिंदी न्यूज़ पेपर नहीं पढ़ पाया दूल्हा, दुल्हन ने दरवाजे से ही लौटा दी बारात, जानिए क्या है मामला

DESK : शादी टूटने के पीछे की कई वजहों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन चश्मे की वजह से शादी टूटने का मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने

हिंदी न्यूज़ पेपर नहीं पढ़ पाया दूल्हा, दुल्हन ने दरवाजे से ही लौटा दी बारात, जानिए क्या है मामला
First Bihar
2 मिनट

DESK : शादी टूटने के पीछे की कई वजहों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन चश्मे की वजह से शादी टूटने का मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा तो लड़की वाले दूल्हे को चश्मे में देखकर हैरान रह गए. फिर बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने दरवाजे पर से ही बारात लौटा दी और शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया. 


मामला  उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सदर औरैया कोतावली क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर का है. इस गांव में रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम निवासी बंशी थाना अछल्दा में तय की थी. इसके बाद सारी तैयारियों के साथ लग्न उत्सव एवं शादी की तारीख भी तय हो गई. इस पर लड़की वालों ने अपनी तैयारियां कर ली. दहेज में मोटरसाइकिल व नकदी देकर लगुन चढ़ाई गई. इसके बाद तय तारीख 20 जून को जब बारात घर पर आई तो दूल्हे  द्वारा इस दौरान लगातार पूरे समय नजर का चश्मा लगाए रहने की वजह से घर की महिलाओं को संदेह एवं लड़की के पिता को चश्मे को लेकर शक हुआ. 


इस पर द्वारचार के दौरान शादी कराने वाले बिचौलिए से चश्मा हटाने के लिए कहा गया. इस पर जब लड़के से यानी दूल्हा बने शिवम से मांगलिक कार्य करने को कहा तो वह बिना चश्मा के देख ही नहीं सकता था. उसकी नजर काफी कमजोर थी.यह देख-सुनकर वधू यानी अर्चना द्वारा शादी करने से मना कर दिया गया जिस पर लड़की पक्ष एकमत हो गए. उन्होंने दहेज इत्यादि में दिए गए नकद व गाड़ी को वापस करने की मांग की. लड़के पक्ष द्वारा कुछ भी देने से मना कर दिया गया जिस पर लड़की पक्ष द्वारा कोतवली औरैया में तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया है.

टैग्स