ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

हिजाब ही नहीं बिकनी, जींस.. अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का हो हक़, प्रियंका गांधी का सबसे बोल्ड बयान

PATNA : देश में हिजाब और भगवा को लेकर जो नई बहस छिड़ी हुई है उस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का सबसे बोल्ड बयान सामने आया है प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिलाओं को अपनी मर्

हिजाब ही नहीं बिकनी, जींस.. अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का हो हक़, प्रियंका गांधी का सबसे बोल्ड बयान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश में हिजाब और भगवा को लेकर जो नई बहस छिड़ी हुई है उस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का सबसे बोल्ड बयान सामने आया है प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिलाओं को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का पूरा हक है चाहे वह बिकनी हो घूंघट या फिर जींस इस मामले में महिलाओं को प्रताड़ित करने का सिलसिला बंद होना चाहिए. ट्वीट के आखिर में प्रियंका ने अपने कैंपेन का हैशटैग 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' भी लगाया है.


प्रियंका गांधी ने लिखा, 'चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब. यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है. यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है. महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो.'



बता दें कि कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा है. कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने सामने हो गए हैं. पथराव की घटनाएं भी हुई हैं. मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस में नारेबाजी कर रहे हैं. हालातों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने 3 दिनों के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं.


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने दिन में सरकार से स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था. एआईएमआईएम प्रमुख एवं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने छात्राओं का समर्थन किया. 


उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ''कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं ने हिंदुत्व की भीड़ के अत्यधिक उकसावे के बावजूद काफी साहस का प्रदर्शन किया है.'' वहीं, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा रही है.