ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CM हेमंत सोरेन बोले- युवाओं को मिलेगा 7 हजार रुपए सलाना, 10 रुपए में मिलेगा साड़ी और धोती

RANCHI: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का आज पहला बजट पेश किया गया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बजट क्रांतिकारी है. हेमंत ने कहा कि जो युवा बीए और एमए किए है उनको 5-7 हजार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का आज पहला बजट पेश किया गया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बजट क्रांतिकारी है. हेमंत ने कहा कि जो युवा बीए और एमए किए है उनको 5-7 हजार रुपए हर साल दिया जाएगा. युवाओं को रोजगार देना लक्ष्य हैं. इस पैसे से युवक फॉर्म भर सकते हैं कही पर परीक्षा देने जा सकते हैं.

10 रुपए में साड़ी और धोती

हेमंत ने कहा कि हर गरीबों को जो आवास बनाने का पैसा दिया जा रहा है उसमें 50 हजार रुपए अधिक दिया जाएगा. खाने के साथ-साथ तन ढंकने के लिए साल में 2 बार 10 रुपए में गरीबों को साड़ी-धोती दिया जाएगा. जिससे गरीबों को लाभ मिलेगा. 50 साल से अधिक उम्र के पुरुष और विधवा महिलाओं को राशन उपलब्ध कराया जाएगा. 

हेमंत ने कहा कि बजट में हर नागरिक को 5 लाख स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है. जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार को इससे राहत मिलेगा. किडनी, कैंसर और ब्रेन हैमरेज की बीमारी को भी जोड़ा जाएगा. सभी धर्मों के छात्रों को छात्रवृति दी जाएगी.