ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा, गांव में पहली बार किसी लड़की की हुई ऐसी विदाई

DESK: धूमधाम से हुई शादी के बाद लड़की की विदाई भी अनोखे अंदाज में की गयी। दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया। हेलीकॉप्टर लाने की पूरी व्यवस्था दूल्हे के पित

हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा, गांव में पहली बार किसी लड़की की हुई ऐसी विदाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: धूमधाम से हुई शादी के बाद लड़की की विदाई भी अनोखे अंदाज में की गयी। दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया। हेलीकॉप्टर लाने की पूरी व्यवस्था दूल्हे के पिता की थी। उनकी यह इच्छा थी कि शादी के बाद उनका बेटा दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ही घर लेकर आए और हुआ भी ऐसा ही। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर लड़की के गांव पहुंचा जहां वर-वधू हेलीकॉप्टर पर बैठे। लड़की के परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद देकर विदा किया।  


दुल्हन की अनोखी विदाई की यह तस्वीर राजस्थान के जैसलमेर स्थित रामदेवरा की है। जहां पहली बार दुल्हन की इस तरह से विदाई हुई। बारात बाड़मेर से जैसलमेर आई थी। जैसलमेर के रामदेवरा निवासी नारायण सिंह तंवर की बेटी संतोष कंवर की शादी बाड़मेर के बूट गांव निवासी बजरंग सिंह के बेटे राजेन्द्र सिंह से धूमधाम के साथ रविवार को संपन्न हुई।


 लेकिन जब लड़की की विदाई का समय आया तब दूल्हे के पिता ने हेलीकॉप्टर ही बुला ली। दूल्हे के पिता बजरंग सिंह की यह तमन्ना थी कि बहू को मायके से ससुराल वे हेलीकॉप्टर से लेकर जाए। अपनी इस इच्छा को पूरा करते हुए बजरंग सिंह ने उदयपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया। कोई अप्रिय घटना ना हो इस लेकर एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम को भी बुलाया गया था।


आसमान में हेलीकॉप्टर की आवाज को सुन गांव वाले भी मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद परिजनों और गांव वालों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए विदा किया। जिसके बाद दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठकर ससुराल पहुंची। वहां भी दुल्हन के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी। दुल्हन के पिता का कहना था कि बेटी की ऐसी विदाई होगी उन्होंने कभी सोची नहीं थी। गांव में पहली बार किसी बेटी को हेलीकॉप्टर से विदा किया गया है। 


हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा, गांव में पहली बार किसी लड़की की हुई ऐसी विदाई


हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा, गांव में पहली बार किसी लड़की की हुई ऐसी विदाई


हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा, गांव में पहली बार किसी लड़की की हुई ऐसी विदाई


हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा, गांव में पहली बार किसी लड़की की हुई ऐसी विदाई


टैग्स