ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

हेलिकॉप्टर क्रैश के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में दी जानकारी, लैंड करने से सात मिनट पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया संपर्क और फिर...

DESK : तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत के मामले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में जानकारी दी है. यह

हेलिकॉप्टर क्रैश के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में दी जानकारी, लैंड करने से सात मिनट पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया संपर्क और फिर...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत के मामले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में जानकारी दी है. यह पहला मौका है, जब सरकार की ओर से इस घटना के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक की गई है. राजनाथ सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सीडीएस के साथ सभी जवानों का अंतिम संस्कार पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ किया जाएगा.


सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि चॉपर में सवार 14 में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने यह भी बताया कि बचाव दलों ने बाकी 13 को भी बचाने की हर संभव कोशिश की. घटना के बाद घायलों को वेलिंगटन अस्पताल ले जाया गया था. घटना में अकेले बचे ग्रुप कैप्टन वरुण फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत अपने एक पूर्वनिर्धारित समारोह में शामिल होने जा रहे थे. उन्होंने सुबह 11:48 पर सुलूर से उड़ान भरी. इसे 12:15 पर वेलिंगटन में लैंड करना था, लेकिन 12:08 मिनट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया.

टैग्स