ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Helicopter Crash in Pune: पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत; मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम

DESK : पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बावधन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल घटनास्थल पर दो एंबुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौजूद है। इस हाद

Helicopter Crash in Pune: पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत; मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बावधन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल घटनास्थल पर दो एंबुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौजूद है। इस हादसे के पीछे की वजह  घना कोहरा बताया जा रहा है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बावधन के पास  हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल पर दो एंबुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौजूद है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।


बताया जा रहा है ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना सुबह 7:00 बजे से 7:10 बजे के बीच हुई. इस क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा है। हालांकि हादसे की सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक जांच चल रही है। हिंजवडी पुलिस स्टेशन (पिंपरी चिंचवड़ पुलिस) और विमानन अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले अगस्त महीने में भी पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की घटना सामने आई थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। मुंबई के जुहू से हेलिकॉप्टर ने हैदराबाद की ओर उड़ान भरी थी। इस दौरान पुणे के पौड इलाके में खराब मौसम और तकनीकी खराबी के चलते हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर निजी कंपनी ग्लोबल वेक्टरा हेलिकॉर्प का था। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल छोटी दूरी की यात्रा के लिए होता था।