ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

हवाई सफर के पहले लगेज कम करिये, वरना उठानी पड़ेगी यह परेशानी

PATNA : कोरोना काल ने हवाई सफर में बड़ा बदलाव किया है. विमान का सफर करने वाले यात्रियों के लिए नियमों में लगातार बदलाव किया गया है और अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक के अगर आप हवाई सफर पर निक

हवाई सफर के पहले लगेज कम करिये, वरना उठानी पड़ेगी यह परेशानी
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल ने हवाई सफर में बड़ा बदलाव किया है. विमान का सफर करने वाले यात्रियों के लिए नियमों में लगातार बदलाव किया गया है और अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक के अगर आप हवाई सफर पर निकलने वाले हैं तो अपने लगेज का वजन कम कर लीजिए. जी हां विमान कंपनियों ने अब चेक इन बैगेज की लिमिट 15 किलोग्राम तक फिक्स कर दी है.

कोरोना काल के पहले तक यात्री अपने साथ 20 किलो तक का चेक इन बैगेज फ्री ले जा सकते थे, लेकिन अब इसे घटाकर 15 किलो कर दिया गया है. यानी 15 किलोग्राम तक का बैगेज यात्रियों को साथ मुफ्त ले जाने की इजाजत होगी और अगर इससे ज्यादा वजन हुआ तो फिर अतिरिक्त कीमत अदा करनी होगी. हालांकि हैंड बैगेज पहले की तरह 7 किलो तक अलाउड होगा हैंडबैग्स के तौर पर 7 किलोग्राम से अधिक का लगेज यात्री कैरी नहीं कर सकेंगे.

इंडिगो, स्पाइसजेट, गो एयर, विस्तारा जैसी विमान कंपनियों में 15 किलो तक चेक इन बैगेज फ्री है और इससे ज्यादा होने पर 500 रुपये प्रति किलो की दर से यात्रियों को अधिक भुगतान करना होगा. एयर इंडिया 25 किलोग्राम तक चेक इन बैगेज एलाउंस करता है और इससे ज्यादा होने पर 630 रुपेय प्रति किलो की दर से यात्रियों को देना होता है. गो एयर और इंडिगो में एक्स्ट्रा बैग होने पर अब यात्रियों को 750 रुपये देने होंगे.