ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका, सिर्फ पांच और लोगों को मिली इजाजत

DESK : हाथरस मामले को लेकर देश में एक तरफ जहां आक्रोश देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सियासत भी काफी तेज हो गई है. बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके सा

हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका, सिर्फ पांच और लोगों को मिली इजाजत
First Bihar
2 मिनट

DESK : हाथरस मामले को लेकर देश में एक तरफ जहां आक्रोश देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सियासत भी काफी तेज हो गई है. बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके साथ प्रियंका गांधी मृतका के परिजनों से मिलने निकले थे जहां रास्ते में ही प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था जिसके बाद काफी बवाल मचा था. उस मामले के बाद आज फिर दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले और उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थी. प्रशासन ने राहुल-प्रियंका के साथ कुल पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है. 


प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इस शर्त पर हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति दी हैं, जिसके मुताबिक उन्हें मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गाड़ी डीएनडी से आगे बढ़कर यूपी में प्रवेश कर चुकी है. राहुल के बाद डीएनडी क्रॉस पर यूपी में प्रवेश करने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.


इधर राजधानी लखनऊ में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. लखनऊ के बहुखंडी स्थित लल्लू के आवास पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.