ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

हाथरस कांड: SIT की रिपोर्ट पर सीएम योगी ने ले लिया बड़ा एक्शन, SDM और CO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हादसे की जांच के लिए

हाथरस कांड: SIT की रिपोर्ट पर सीएम योगी ने ले लिया बड़ा एक्शन, SDM और CO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। 9 जुलाई की सुबह एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। एसआईटी की रिपोर्ट पर सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लेते हुए एसडीएम और सीओ समेत 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, बीते 2 जुलाई कोउत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में आयोजित एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 121लोगों की जान चली गई है वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए थे।उत्तर प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। इस रिपोर्ट में सूरजपाल उर्फ साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के नाम तक का जिक्र भी नहीं किया गया है। 


एसआईटी की रिपोर्ट में 119 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे, जिसमें मृतकों के परिजनों और घायलों के अलावा डीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ और हादसे वाले दिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बयान भी शामिल हैं। एसआईटी में आगरा जोन के एडीजी और अलीगढ़ कमीशनर की अगुवाई में जांच चल रही थी।


एसआईटी की रिपोर्ट में आयोजन कमेटी के द्वारा अनुमति से अधिक लोगों को सत्संग में बुलाने, सुरक्षा को लेकर किसी तरह का इंतजाम नहीं करने और अनुमति देने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण नहीं करने को घटना का जिम्मेवार बताया गया था। एसआईटी की रिपोर्ट पर योगी सरकार ने मामले में दोषी पाए गए एसडीए और सीओ समेत 6 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है जबकि अभी कई और लोगों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।