ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

हरियाणा में चुनाव प्रचार करने गये राहुल गांधी बच्चों के साथ खेलने लगे क्रिकेट, देखिये वीडियो

PATNA : हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे. रेवाडी के KLP कॉलेज मैदान में आज राहुल गा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे. रेवाडी के KLP कॉलेज मैदान में आज राहुल गांधी ने बच्चों की बॉलिंग पर खूब बैटिंग की. राहुल गांधी ने इस दौरान कुछ करारे शॉट भी लगाये.


राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की हुई थी इमरजेंसी लैंडिग
दरअसल, राहुल गांधी आज हरियाणा में चुनाव प्रचार करने निकले थे. महेंद्रगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे. रास्ते में मौसम बेहद खराब हो गया. इसके बाद पायलट ने रेवाडी के KLP कॉलेज मैदान में राहुल गांधी के हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करायी. कॉलेज मैदान में ही बच्चे क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे थे. राहुल गांधी उनके बीच पहुंचे और बल्ला थाम लिया. पहले बच्चों ने गेंदें फेंकी और फिर राहुल गांधी ने उनके कोच से बॉलिंग करने को कहा. राहुल गांधी ने अपनी बैटिंग में करारे शॉट भी लगाये. 


मौसम ठीक होने के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी
कुछ देर बाद पायलट को मौसम ठीक होने की जानकारी मिली. इसके बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गये.