ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक लाइसेंस पर मिलेगा एक ही हथियार, हर्ष फायरिंग की तो जाना पड़ेगा जेल, भरना होगा मोटा जुर्माना

DELHI: मोदी कैबिनेट ने छह दशक पुराने आर्म्स एक्ट में संशोधन की अनुमति दे दी है. शस्त्र (संशोधन) कानून, 2019 लोकसभा में पेश कर दिया गया है और इसी सत्र में यह कानून पारित होने क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI: मोदी कैबिनेट ने छह दशक पुराने आर्म्स एक्ट में संशोधन की अनुमति दे दी है. शस्त्र (संशोधन) कानून, 2019 लोकसभा में पेश कर दिया गया है और इसी सत्र में यह कानून पारित होने की संभावना है. जिसके बाद अब लाइसेंसी गन के प्रदर्शन और शादी समेत अन्य खुशी के मौके पर फायरिंग से होने वाली मौत को देखते हुए नया कानून बनाया जा रहा है.

हर्ष फायरिंग की तो दो साल की जेल
लाइसेंसी गन के प्रदर्शन और शादी समेत अन्य खुशी के मौके पर  फायरिंग करने पर अब दो साल की सजा के साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा.

पुलिस का हथियार लूटने पर उम्रकैद की मिलेगी सजा
सेना और पुलिस के हथियार रखने पर कम से कम 7 साल तक की सजा मिलेगी. वहीं पुलिस से लूटे गए हथियार रखने पर उम्रकैद तक की सजा दि जाएगी.

एक लाइसेंस पर मिलेंगे एक हथियार
पुराने कानून के तहत एक लाइसेंस पर तीन हथियार लिए जा सकते थे, जिसे नए कानून में सुधारा गया है. नए कानून के तहत एक शख्स एक ही हथियार का लाइसेंस ले सकेगा.