ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

हरियाणा से लग्जरी स्लीपर बस में छुपाकर बिहार लाई जा रही थी शराब, यूपी पुलिस ने पकड़ा

DESK : बिहार में शराबबंदी है लेकिन शराब तस्करी में लगे धंधेबाज एक से बढ़कर एक जुगत लगाकर धंधे में लगे हुए हैं. लेकिन पुलिस की नजरों से यह बच नहीं पा रहे हैं. दूसरे राज्यों से ब

हरियाणा से लग्जरी स्लीपर बस में छुपाकर बिहार लाई जा रही थी शराब, यूपी पुलिस ने पकड़ा
First Bihar
2 मिनट

DESK : बिहार में शराबबंदी है लेकिन शराब तस्करी में लगे धंधेबाज एक से बढ़कर एक जुगत लगाकर धंधे में लगे हुए हैं. लेकिन पुलिस की नजरों से यह बच नहीं पा रहे हैं. दूसरे राज्यों से बिहार में शराब पहुंचाई जाती है. ऐसे ही यूपी पुलिस ने लग्जरी स्लीपर बस में हरियाणा से बिहार तक लंबे समय से चल रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. 


पुलिस ने बस के चालक को गिरफ्तार कर 90 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है. इसकी कीमत 5.40 लाख रुपये बताई गई है. आरोपियों ने बस के भीतर इस तरह से रैक बनाकर शराब की पेटियां छुपा रखीं थी कि पुलिस को दो घंटे तलाशने के बाद बरामदगी हुई. 


वहीं, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने दनकौर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है. हालांकि, एक आरोपी मौके से भाग गया. पुलिस तस्करी से जुडे़ अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.


एसीपी बृजनंदन राय ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के औरंगपुर गांव के पास लग्जरी स्लीपर हरियाणा से बिहार जा रही थी. मुखबिर ने सूचना दी कि बस से शराब तस्करी की जा रही है.


एसओ सुधीर कुमार और फॉर्मूला-1 पुलिस चौकी प्रभारी विकास बालियान की टीम ने छानबीन की तो एक आरोपी बस से उतरकर भाग गया, लेकिन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी उपेंद्र के रूप में हुई है. फरार आरोपी राजू को पुलिस तलाश रही है.

टैग्स