ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना पर BJP की राजनीति आई सामने, सैनिटाइजर पर छपी सीएम की फोटो

DESK: हरियाणा में सैनिटाइज पर सीएम मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का फोटो सैनिटाइजर पर छप गया. जिसके बाद राजनीति तेज हो गई है. इसको लेकर विपक्ष ने बीजेपी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: हरियाणा में सैनिटाइज पर सीएम मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम  दुष्यंत चौटाला का फोटो सैनिटाइजर पर छप गया. जिसके बाद राजनीति तेज हो गई है. इसको लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला है. अब सवाल है कि कैसे यह फोटो सैनिटाइजर पर छपा. क्या इसको लेकर सरकार ने आदेश दिया था. क्या बीजेपी हरियाणा में राहत पर राजनीति कर रही है. 

सरकार के आदेश पर सैनिटाइजर बना रही शराब कंपनी

बाजार में जब सैनिटाइजर की कमी होने लगी तो केंद्र और हरियाणा सरकार ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने का आदेश दिया है. यही कंपनी सैनिटाइजर पर सीएम का फोटो छाप रही है. जिसके बाद विपक्ष सरकार की आलोचना कर रही है. यही सैनिटाइजर लोगों में बांटा जा रहा है. लोगों को राहत के नाम पर बीजेपी राजनीति कर रही है. 

कांग्रेस ने कहा- समय राजनीति का नहीं सेवा का है

कांग्रेस प्रवक्ता ने रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ''ये समय राजनीति का नहीं सेवा का है. क्या कोरोना वाइरस के कहर में आपको सस्ती राजनीति व स्वयंभू प्रचार से आगे कुछ नजर नहे आता? त्रासदी देखी और सरकारी पैसे से भुनाना शुरू. इसीलिए जनता का विश्वास राजनीतिक तंत्र से उठ रहा है. विनम्र अनुरोध की इसे दुरुस्त करें''. बता दें कि इससे पहले झारखंड में भी राहत सामग्री पर बीजेपी की राजनीति सामने आई थी. रांची के हटिया विधानसभा के विधायक अपने क्षेत्र में खाने जो खाने का समाना बांट रहे थे उसका मोदी आहार नाम दिया था. 

टैग्स