ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

हरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाई

हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान फरीदाबाद के एक युवक की मॉडिफाइड बाइक पुलिस ने जब्त कर ली। बाइक में बड़ी संख्या में हॉर्न लगे थे, जिसके चलते पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश न्यूज
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक की मॉडिफाइड बाइक चर्चा का विषय बनी रही। बाइक में बड़ी संख्या में हॉर्न लगाए गए थे, जिसके चलते पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की धूम मची हुई है। उत्तर भारत के तमाम राज्यों से लाखों शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रा में इस बार अलग-अलग रंग और अनोखे अंदाज़ श्रद्धालुओं का नजर आ रहा है। लोगों का ध्यान अपनी आकृष्ट करने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने से भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं।


ऐसा ही एक मामला कांवड़ यात्रा के दौरान देखने को मिला। जहां एक युवक अपनी बाइक में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 500 हॉर्न लगवाकर हरिद्वार पहुंच गया, लेकिन उसकी बाइक पर नजर पड़ते ही पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।


जानकारी के अनुसार, यह बाइक हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अमन की बताई जा रही है। वह कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी बाइक को आकर्षक और अलग दिखाने के उद्देश्य से भारी मॉडिफिकेशन कराकर हरिद्वार पहुंचा था। शंकराचार्य चौक के पास बाइक की तेज आवाज और असामान्य बनावट के कारण लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की नजर बाइक पर पड़ी।


 जांच में बाइक में बड़ी संख्या में हॉर्न लगे होने और नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया। बाद में जब एक पुलिसकर्मी जब्त की गई बाइक को कनखल थाने ले जा रहा था, तब किसी राहगीर ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।


पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

कनखल थाने के एसएसआई अनुज कुमार ने बताया कि शंकराचार्य चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान बाइक को रोका गया था। वाहन में अत्यधिक संख्या में हॉर्न लगे थे और उसमें अवैध मॉडिफिकेशन किया गया था। इसी आधार पर चालान कर बाइक को सीज किया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कांवड़ मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, ध्वनि प्रदूषण रोकने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अवैध हॉर्न, साइलेंसर और अन्य नियम-विरुद्ध मॉडिफिकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टैग्स