ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

हर नागरिक का होगा कोरोना टेस्ट, ICMR जल्द शुरू करेगा अभियान

NEW DELHI : देश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने अब देश के हर नागरिक का कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NEW DELHI : देश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने अब देश  के हर नागरिक का कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी कल ICMR ने दी है. कोरोना वायरस के संपर्क में आई आबादी का पता लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कराया जाएगा. इसी तरह के एक सर्वेक्षण को मई के महीने में किया गया था. जिसके नतीजे अभी जारी होना बाकी हैं.


आईसीएमआर के तरफ से इस बारे में कहा गया है कि लोगों के खून के नमूने लेकर इस बात की जांच की जाएगी कि उनके शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुआ है कि नहीं. इससे ये पता लग सकेगा कि कितने लोग वायरस के संक्रमण में आये हैं.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने बताया कि आईसीएमआर द्वारा मई में आयोजित किए गए सीरो-सर्वेक्षण के अंतिम नतीजे की प्रक्रिया अभी चल रही है जो कि मध्य अप्रैल के संक्रमण पर केंद्रित था. फिलहाल इस वक़्त देश में 7,93,802 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. वहीं, विश्व में 12,390,370 लोग कोरोना से संक्रमित हैं.

टैग्स