ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

हादसे की शिकार हुई जवानों से भरी बस, इलेक्शन ड्यूटी से लौट रहे 12 जवान घायल

DESK: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय फोर्स को लगाया गया है। पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद दूसरे चरण के चुनाव को लेकर तैयार

हादसे की शिकार हुई जवानों से भरी बस, इलेक्शन ड्यूटी से लौट रहे 12 जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय फोर्स को लगाया गया है। पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद दूसरे चरण के चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे जवानों से भरी बस हादसे की शिकार हो गए। इस दुर्घटना में 12 जवान घायल हो गए हैं जिसमें तीन जवानों को गंभीर चोटें आई हैं।


जानकारी के मुताबिक, पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद 32 जवान बस पर सवार होकर वापस मुख्यालय जा रहे थे। दंतेवाड़ा के फरसपाल में इनकी ड्यूटी लगी थी, जहां से ये जवान जगदलपुर मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र के जगदलपुर-दंतेवाड़ा मुख्य मार्ग पर रायकोट के पास जवानों से भरी बस बीच सड़क पर पटल गई। 


बताया जा रहा है कि मवेशियों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद बस में सवार दर्जनभर जवान चोटिल हो गए। घायल जवानों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

टैग्स