ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, व्यासजी तहखाने में जारी रहेगी पूजा

DELHI: ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद वाराणसी कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम को

ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, व्यासजी तहखाने में जारी रहेगी पूजा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद वाराणसी कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के व्यासजी तहखाने में पूजा करने का आदेश हिंदू पक्ष को दिया था। शीर्ष अदालत ने व्यास तहखाने में पूजा अर्चना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को नोटिस जारी किया है।


दरअसल, वाराणसी के ज्ञानवापी केस में बीते 31 दिसंबर को हिंदू पक्ष को बड़ी जीत मिली थी। वाराणसी की जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी तहखाने में पूजापाठ की इजाजत हिंदू पक्ष को दे दी थी।हिंदू पक्ष ने कोर्ट से व्यासजी के तहखाने में पूजा पाठ की इजाजत मांगी थी। 31 साल बाद ज्ञानवापी परिसर में एक फरवरी को फिर से पूजा शुरू की गई। जिला कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।


ज्ञानवापी मस्जिद स्थित व्यासजी तहखाने में पूजा पर रोक की मांग वाली याचिका की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में पांच दिनों में पूरी हुई थी। हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और वाराणसी जिला अदालत के फैसले को सही करार देते हुए पूजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मस्जिद पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल पर कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।


सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान मस्जिद पक्ष की तरफ से कहा गया कि मस्जिद परिसर में पूजा की इजाजत देना उचित नहीं है। ऐसे में कोर्ट नीचली अदालत के आदेश पर रोक लगाए। इस दौरान मुस्लिम पक्ष की तरफ से कई तरह की दलीलें कोर्ट के समक्ष रखी गईं हालांकि कोर्ट ने सभी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए नीचली अदालत के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश देते हुए मस्जिद का गुगल अर्थ इमेज कोर्ट में पेश करने को कहा है।