ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

प्रेमी ने शादी से पहले प्रेमिका का कराया धर्म परिवर्तन, पैसा हड़पने के बाद अब कर रहा प्रताड़ित

DESK: एक बार फिर मध्य प्रदेश में लव जिहाद का मामला सामने आया है. शातिर प्रेमी ने प्रेमिका को अपने प्रेम जाल में पहले फंसाया फिर धर्म परिवर्तन कर युवती से शादी कर दी. जो युवती

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: एक बार फिर मध्य प्रदेश में लव जिहाद का मामला सामने आया है. शातिर प्रेमी ने प्रेमिका को अपने प्रेम जाल में पहले फंसाया फिर धर्म परिवर्तन कर युवती से शादी कर दी. जो युवती के पास पैसा था उसको हड़पने के बाद वह 6 माह के बाद ही युवती को प्रताड़ित कर रहा है. यह मामला जम्मू कश्मीर के पुंछ का है. 

ग्वालियर की रहने वाली है लड़की

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट के एक युवक ने पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया और धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली. अब उससे घर से निकालने के बाद भी प्रताड़ित कर रहा है. परेशान युवती ने अपने साथ हुई ज्यादती का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया और ग्वालियर जाने के लिए लोगों से मदद मांगी. ग्वालियर पुलिस जम्मू-कश्मीर की पुलिस से संपर्क कर जानकारी हासिल कर रही है. पुंछ जिले के सुरनकोट से वायरल हुए वीडियो में युवती अपनी गर्दन पर कटे का निशान और हाथ-पैरों में चोटों के निशान दिखाते हुए बता रही है कि वह ग्वालियर की रहने वाली है. काम के सिलसिले में जयपुर गई थी. यहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी

परिजनों से कराता है पिटाई

जो युवती ने वीडियो जारी किया है कि उसमें वह कह रही है कि मेरे साथ गलत काम किया. धर्म बदलवाकर शादी की और अपने गांव ले आया. उसका नाम शौकत अली खान है. उसने मेरा पैसा लूटा लिया है अब छह माह से गांव में रखे हुए है. मुझे प्रताड़ित कर रहा है. परिवार के सदस्यों से पिटवा रहा है. जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे जान से मारने की कोशिश की गई. पुलिस से अपील है कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए. ग्वालियर पुलिस ने युवती से संपर्क किया है.