ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

गुजरात में बड़ा हादसा: पुल टूटने से नदी में डूबे 10 लोग, ट्रक समेत कई गाड़ियां भी गिरीं

GUJRAT: गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नेशनल हाईवे को चूड़ा से जोड़ने वाला ब्रिज अचानक टूट गया। इस हादसे 10 लोग नदी में डूब गये हैं वही एनएच से गुजरने वाली कई गाड़ियां

गुजरात में बड़ा हादसा: पुल टूटने से नदी में डूबे 10 लोग, ट्रक समेत कई गाड़ियां भी गिरीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GUJRAT: गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नेशनल हाईवे को चूड़ा से जोड़ने वाला ब्रिज अचानक टूट गया। इस हादसे 10 लोग नदी में डूब गये हैं वही एनएच से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी नदी में गिर गई है। घटना सुरेंद्र नगर के वस्तादी गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 


घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में डूबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और रेस्क्यू में जुट गयी। पुल के टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यह दिख रहा है कि कैसे नदी में एक ट्रक गिरी और महिला के साथ एक व्यक्ति कैसे टूटे हुए पुल पर बैठे है। इन दोनों को नाव की मदद से बाहर निकाला गया है। 


जिले के कलेक्टर ने बताया कि यह पुल 40 साल पुराना है। पुल के नीचे से भोगावो नदी गुजरती है पुल के टूटने के बाद इसमें 10 लोग समा गये थे। नदी में डूबे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस रेस्क्यू में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। नदी में गिरे ट्रक और अन्य वाहनों को बाहर निकाला जा रहा है।