ब्रेकिंग
MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?

Coast Guard Helicopter Crash: पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 3 लोगों की मौत

Coast Guard Helicopter Crash : गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई है। उसके बाद अब मामले की जांच में लगी हुई है।

porbandar airport coast guard
कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Coast Guard Helicopter Crash : गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 


पोरबंदर के कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वो क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ तीन न्य लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दमकल और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। डीएम और एसपी थोड़ी देर में मौके पर पहुंचने वाले हैं।


बताया जा रहा है कि, भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर एएलएच ध्रुव दो पायलट और तीन अन्य लोगों के साथ सवार थे। यह हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण के लिए रविवार को उड़ान भर रहा था। इस घटना की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 12:30 बजे पोर्टब्लेयर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोस्ट गार्ड हवाई अड्डे के पास एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। इस दौरान उसमें कोई खराबी आ गई और वो क्रैश हो गया। 


इधर,  क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत के साथ ही दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारतीय तटरक्षक अधिकारी ने बताया कि कोस्टगार्ड का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गुजरात के पोरबंदर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।