ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Grenad Attack: CRPF के बंकर पर ग्रेनेड से हमला, एक दर्जन से अधिक लोग घायल; सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से निकलकर सामने आ रही है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले म

Grenad Attack: CRPF के बंकर पर ग्रेनेड से हमला, एक दर्जन से अधिक लोग घायल; सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से निकलकर सामने आ रही है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।


दरअसल, रविवार को ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन के बाहर स्थित सीआरपीएफ के बंकर पर उस वक्त हमला किया गया जब संडे मार्केट में काफी भीड़ मौजूद थी और टूरिस्ट रिसेपशन सेंटर के पास ग्रेनेड फेंका गया। ग्रेनेड के ब्लास्ट होने के बाद इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


हमले में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अर्धसैनिक बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।