ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

गोविंद सिंह डोटसारा को बनाया गया राजस्थान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष , सचिन पायलट को किया गया बर्खास्त

DESK : सचिन पायलट के बर्खास्त करने के बाद राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसारा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK : सचिन पायलट के बर्खास्त करने के बाद राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसारा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. 

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता हैं डोटासारा

डोटासारा राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता हैं. उनकी गिनती बड़े नेताओं में होती हैं. फिलहाल वह अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट में प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन विभाग के राज्य हैं. डोटासारा लक्ष्मणगढ़ सीट से गोविंद सिंह डोटासारा तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं. इसके साथ ही राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है.

सचिन पायलट बर्खास्त

कांग्रेस ने अपने डिप्टी सीएम सचिन पायलट को हटा दिया है. साथ ही इनको पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है. सचिन डिप्टी सीएम के साथ ही राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभाल रहे थे.  इसके बारे में कांग्रेस ने कहा है कि सचिन पायलट बीजेपी के जाल में फंस गए थे. सचिन पालयट के साथ ही अशोक गहलौत सरकार में शामिल तीन बागी मंत्रियों पर भी गाज गिरी है.  विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया है. सीएम से नाराज डिप्टी सीएम सचिन पायलट करीब 30 विधायकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए थे. बताया जा रहा था कि वह बीजेपी और निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश में थे. लेकिन पायलट मध्यप्रदेश की कहानी दोहराने में फेल हो गए. जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार गिराने की साजिश के आरोप में सचिन पर गाज गिरा दिया.  

टैग्स