ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

सरकारी स्कूल में पढ़ाई के समय क्लासरूम में छात्रों को दिखाई 'धुरंधर', वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

School Viral News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ाई के समय छात्रों को एलईडी टीवी पर फिल्म 'धुरंधर' दिखाने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए प्राचार्य को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है।

School Viral News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

School Viral News: सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला मध्य प्रदेश के मैहर जिले से सामने आया है। यहां कठहा शासकीय विद्यालय में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के समय एलईडी टीवी पर फिल्म 'धुरंधर' दिखाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।



जानकारी के अनुसार, फिल्म दिखाए जाने के दौरान विद्यालय में अतिथि शिक्षक हंसराज पटेल भी मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि शैक्षणिक समय में छात्रों को फिल्म दिखाने की अनुमति कैसे दी गई।



इस मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सलोनी शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है और जांच के लिए संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) से रिपोर्ट मांगी है।



DEO सलोनी शर्मा ने बताया कि कठहा, मैहर के एक स्कूल में अतिथि शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बच्चे फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही इसकी जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।



इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन के समय इस तरह की गतिविधियां उचित हैं? अब शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फिल्म दिखाने के पीछे क्या कारण था और इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता