ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, दरिंदों ने सिगरेट से कई जगहों पर जलाया शरीर

DESK: यूपी में लगातार लड़कियों के साथ हैवानियत हो रही है. लखीमपुर खिरी के बाद अब गोरखपुर में नाबालिग लड़की के साथ युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. यही नहीं जब उसने इसका

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: यूपी में लगातार लड़कियों के साथ हैवानियत हो रही है. लखीमपुर खिरी के बाद अब गोरखपुर में नाबालिग लड़की के साथ युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. यही नहीं जब उसने इसका विरोध और शोर किया तो उससे दरिंदों ने सिगरेट से जला दिया. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की बड़हलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पीड़िता को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

घटना के बारे में पिता ने बताया कि घर के बाहर बेटी पानी लेने गई थी. इस दौरान ही गांव के अर्जुन अपने दोस्त के साथ आया और उससे अगवा कर लेकर फरार हो गया. काफी देर तक खोजबीन करने के बाद लड़की मिली तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़िता के मां-पिता बहुत ही गरीब है. वह मजदूरी कर के परिवार का खर्च चलाते हैं. बता दें कि एक दिन पहले ही लखीमपुर खिरी में बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद दरिंदों ने जीभ काट दिया है. इसको लेकर यूपी में हंगामा हुआ. मायावती से लेकर अखिलेश सिंह यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा. 

टैग्स