ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

गोरखपुर में बदला मोहल्ले का नाम, मियां बाजार हुआ माया बाजार, अलीनगर हुआ आर्य नगर

DESK: यूपी में गोरखपुर नगर निगम ने 50 वार्डों का नाम बदल दिया है। मियां बाजार अब माया बाजार और अली नगर अब आर्य नगर के नाम से जाना जाएगा। 50 वार्डों में से 24 का नाम महापुरुषों और ब

गोरखपुर में बदला मोहल्ले का नाम, मियां बाजार हुआ माया बाजार, अलीनगर हुआ आर्य नगर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: यूपी में गोरखपुर नगर निगम ने 50 वार्डों का नाम बदल दिया है। मियां बाजार अब माया बाजार और अली नगर अब आर्य नगर के नाम से जाना जाएगा। 50 वार्डों में से 24 का नाम महापुरुषों और बलिदानियों के नाम पर रखा गया है जबकि 10 नए वार्डो का नया नाम ही रखा गया है। 


वहीं 40 पुराने वार्डों का भी नया नाम रखा गया है। मोहद्दीपुर का नाम बदलकर सरदार भगत सिंह नगर किया गया है। पुर्दिलपुर वार्ड अब विजय चौक के नाम से जाना जाएगा तो वहीं जनप्रिय विहार वार्ड का नाम दिग्विजय नगर किया गया है। 


सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल के नाम पर भी एक वार्ड बनाया गया है। निषाद बहुल नौसढ़ का नाम मत्स्येंद्र नगर रखा गया है। गोरखपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एक सप्ताह में कोई भी नागरिक परिसीमन पर आपत्ति जता सकता है। इसी वर्ष नगर निगम का चुनाव भी होना है जिसे देखते हुए वार्डों के नाम काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं।

टैग्स