ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

शादी समारोह से लौटने के दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की मौके पर मौत, कई घायल

DESK : शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में शुक्रवार की सुबह हुआ है. बताया जा र

शादी समारोह से लौटने के दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की मौके पर मौत, कई घायल
Anamika
2 मिनट

DESK : शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में शुक्रवार की सुबह हुआ है. 

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने एक  वैन पर सवार होकर 30 लोग श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गए थे. तभी शादी से लौटने के दौरान टोंटी कोंडा में गोकवराम जोन घोरा रोड पर वैन  ने अपना नियंत्रण खो दिया और पलट गई. 

तेज रफ्तार रहने के कारण वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है.